Saturday, April 8, 2017

गांव- गांव में लोग नर्मदा की निर्मलता को अक्षुण्ण बनाये रखने की ले रहे शपथ

02-_Namami_Devi_Narmade_Seva_Yatra_Kerpani-_Narsinghpur.JPG दिखाया जा रहा है

नर्मदा के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति बढ़ रही जागरूकता
 
TOC NEWS

नरसिंहपुर, 08 अप्रैल 2017. ‘नमामि देवी नर्मदे- नर्मदा सेवा यात्रा’ के माध्यम से जिले के लोगों में नर्मदा के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति लगातार जागरूकता बढ़ रही है। यात्रा के दौरान गांव- गांव में लोग नर्मदा की निर्मलता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए हर संभव प्रयास करने और इसके लिए जनसमुदाय को प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने की शपथ उत्साहपूर्वक ले रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिलायें भी शामिल हो रही हैं।

       नर्मदा सेवा यात्रा जब जिले के करेली विकासखंड के ग्राम केरपानी पहुंची, तो गांव में उत्सव का माहौल था। लोग बड़ी उत्सुकता से यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे थे। यात्रा पथ को स्वागत एवं तोरण द्वारों से सजाया गया था। महिलायें सिर पर कलश लेकर यात्रा के आगे- आगे चल रही थी। यात्रा का ध्वज एवं कलश जैसे ही गांव में पहुंचा, लोगों ने बड़ी श्रद्धा से ध्वज एवं कलश का पूजन किया। घरों के सामने रांगोली सजाई गई और जगह- जगह पुष्प वर्षा की गई। गांव को वंदनवारों/ झंडियों से सजाया गया। कोई भी यात्रा के स्वागत में पीछे नहीं रहना चाहता था। बड़ी संख्या में महिलायें कार्यक्रम में शामिल हुर्इं।

       गांव में यात्रा के प्रवेश के बाद जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक श्री जालम सिंह पटैल ने नर्मदा के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई। उन्होंने जनसमूह को नर्मदा के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने, तटों पर वृक्षारोपण करने, जल प्रदूषण की रोकथाम करने, जैविक खेती अपनाने, रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का उपयोग नहीं करने, कृषि वानिकी अपनाने, फलदार व छायादार वृक्षों हेतु पौधे रोपित करने, नशा मुक्ति के लिए प्रयास करने, नर्मदा की निर्मलता को बनाये रखने के लिए प्रयास करने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। लोगों ने शपथ ली कि नर्मदा की निर्मलता अक्षुण्ण बनी रहे, इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे और जनसमुदाय को इस बारे में प्रोत्साहित एवं प्रेरित करेंगे।
01-_Namami_Devi_Narmade_Seva_Yatra_Kerpani-_Narsinghpur.JPG दिखाया जा रहा है

       श्री पटैल ने नशा करने के दुष्परिणाम बताये। उन्होंने कहा कि नशा करने से किसी भी प्रकार का कोई लाभ नहीं है। नशा हर दृष्टि से नुकसानदायक है। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए संकल्पित होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन को हतोत्साहित करना हम सबका दायित्व है। उन्होंने अवैध शराब के विक्रय को रोकने पर बल दिया। उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं से नशा मुक्ति के लिए सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया।

       साधु- संतों और विषय- विशेषज्ञों ने जनसंवाद के कार्यक्रम में लोगों से आग्रह किया कि वे नर्मदा के संरक्षण एवं संवर्धन की जो शपथ ले रहे हैं, उस पर अमल करें। नर्मदा के दोनों तटों पर पौधरोपण कर मां नर्मदा को हरी चुनरी ओढ़ायें। नर्मदा जल को प्रदूषित नहीं होने दें।

05-_Namami_Devi_Narmade_Seva_Yatra_Kerpani-_Narsinghpur.JPG दिखाया जा रहा है
       इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े, साध्वी प्रज्ञा भारती, स्वामी बालकदास जी महाराज, अन्य साधु- संत, ठा. राजीव सिंह, डॉ. वंदना आर्य, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद जय नारायण शर्मा ने किया।

स्वागत लक्ष्मी कार्यक्रम में बेटी का सम्मान
       इस अवसर पर आयोजित स्वागत लक्ष्मी कार्यक्रम में ग्राम हथियाटोला की बेटी का नाम नर्मदेश्वरी रखा गया। नामकरण साधु- संतों व जनप्रतिनिधियों ने किया। बेटी नर्मदेश्वरी को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

नर्मदा महाआरती
       जनसंवाद कार्यक्रम के पश्चात केरपानी में नर्मदा तट पर नर्मदा जी की महाआरती का आयोजन किया गया। नर्मदाष्टक और महाआरती के आयोजन में साधु- संतों के साथ मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े, विधायक श्री जालम सिंह पटैल, साध्वी प्रज्ञा भारती, स्वामी बालकदास जी महाराज, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये।

भजन संध्या
       नर्मदा महाआरती के बाद नर्मदा संरक्षण एवं पर्यावरण पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news