Thursday, April 6, 2017

जन्मदिन के तोहफे में हेलीकॉप्टर

Image result for ajit jogi

TOC NEWS

सत्ता में रहते राजनेताओं के ठाठ कोई नई बात नहीं है. लेकिन, सत्ता से लंबे समय से बाहर किसी नेता को जन्मदिन पर तोहफे में हेलीकॉप्टर मिले तो इसकी चर्चा होना लाजमी है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के 29 अप्रैल को जन्मदिन पर ऐसा ही कुछ खास होने जा रहा है. उन्हें तोहफे में हेलीकॉप्टर मिलेगा. हेलीकॉप्टर बेशक सेकेंड-हैंड है लेकिन है तो हेलीकॉप्टर ही.

ये हेलीकॉप्टर अभी छत्तीसगढ़ के आसमान में उड़ान तो नहीं भर रहा लेकिन उसके यहां दस्तक देने की खबर से ही राजनीतिक गलियारा गरमाया हुआ है. जोगी खेमे के नेताओं का दावा है कि उन्होंने अपनी जेब ढीली कर ये हेलीकॉप्टर खरीदा है.

जोगी ने कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस नाम से अपनी पार्टी बनाई. उनके पुत्र अमित जोगी छत्तीसगढ़ में विधायक हैं. छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि राज्य की बीजेपी सरकार पिछले दरवाजे से इस हेलीकॉप्टर को जोगी तक पहुंचाने में मदद कर रही है. हालांकि तोहफे में मिलने वाले हेलीकॉप्टर को लेकर अजीत जोगी और उनके विधायक पुत्र ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है.

अजीत जोगी राज्य की राजनीति में अपनी पुरानी धमक पाने के लिए जी-तोड़ प्रयास कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि अजीत जोगी के दो समर्थकों ने उनके लिए 7 करोड़ रुपए में सेकेंड हैंड हेलीकॉप्टर खरीदा है. उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली से यह हेलीकॉप्टर 15 अप्रैल को रायपुर पहुंच जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक जोगी समर्थक विधायक आर के राय और एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी जोगी को उनके जन्मदिन पर हेलिकॉप्टर सौपेंगे. बताया जा रहा है कि OSS कंपनी का ये हेलीकॉप्टर दिल्ली से खरीदा गया है. इस कंपनी के मालिक दुबई में रहते हैं. 7 करोड़ के हेलीकॉप्टर को खरीदने के लिए 3.5 करोड़ फाइनेंस कराया गया है. बैंक की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. हेलीकॉप्टर चार सीट वाला है.

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि अजीत जोगी को हेलीकॉप्टर मुहैया कराने के पीछे सत्ताधारी दल बीजेपी के नेताओं का हाथ है. कहा जा रहा है कि चौथी बार बीजेपी सत्ता में आने के लिए जोगी को तुरुप का पत्ता मान कर चल रही है. जोगी की कोशिश यही है कि प्रचार-प्रसार के मामले में कांग्रेस को पीछे छोड़ दें.

बीजेपी को उम्मीद है कि जोगी सिर्फ कांग्रेस के अरमानों पर ही पानी फेरेंगे. नतीजतन कांग्रेस मत विभाजन के दौर से गुजरेगी और ऐसी सूरत में बीजेपी को 2018 के विधानसभा चुनाव में फिर सत्ता में काबिज होने में आसानी रहेगी. हालांकि बीजेपी और उसके नेता जोगी को किसी तरह की मदद की बात से इंकार करते हैं.

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news