ब्यूरो प्रमुख // दुर्गेश मिश्रा (मंडला // टाइम्स ऑफ क्राइम)
प्रमुख से सम्पर्क : 90390 62219Present by :
toc news internet channal कई बरसों से दबंगों का कब्जा:- सरकारी बस स्टैंण्ड एवं प्राइवेट बस स्टैण्ड के होते हुए भी दबंगों द्वारा अवैध बस स्टैण्ड का संचालन बैखौफ रूप से किया जा रहा है। बस स्टैण्ड एवं शहर का सबसे व्यस्ततम मुख्य मार्ग होने की वजह से बड़ी दुर्घटनाओं की सम्भावनाएॅ बनी रहती है, यातायात विभाग एवं प्रशासन की खामोशी दबंगों के लिए मौन स्वीकृति जैसी है।
आए दिन दुर्घटनाए:- शहर के व्यस्ततम मुख्य मार्ग होने के कारण एवं इसी मार्ग पर कई शासकीय कार्यालय प्रतिष्ठित विद्यालय बड़े व्यापारिक संस्थान आते हैं जिससे आए दिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं परिलक्षित होती हैं। यातायात विभाग एवं प्रशासन शायद इस स्थान पर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय होने की वजह से इस मार्ग पर हजारों की तादात में नागरिकों का आना जाना लगा रहता है।
आवागमन में घंटों अवरोध:- बस स्टैंण्ड के समीप स्कूलों के स्थित होने से अवैध बस स्टैण्ड में सडक़ के किनारे बसे खड़ी रहती है एवं सडक़ पर भी बसों का कब्जा रहता है जिससे नागरिक, विद्यार्थियों, कर्मचारी, रिक्शा चालक आटों चालक दुकान संचालक एवं उक्त मार्ग से गुजरने वालें नागरिकों को आवागमन में अवरोध उत्पन्न होता है। यातायात विभाग एवं नगरपालिका की अनदेखी:- शहर के हृदय स्थल में स्थित शासकीय भूमि का कब्जा कर अवैध तरीके से बसों का संचालन करने वाले दबंगों के उपर यातायात विभाग एवं नगरपालिका द्वारा अनदेखी की जा रही है जिससे दबंगों के हौसले बढ़ रहें है। और ये बैखौफ एवं बेलगाम होकर द्रुत गति से बसों को दौड़ा रहें हैं।
No comments:
Post a Comment