TOC NEWS
9 जुलाई 2017 को इराक के दूसरे सबसे बड़े शहर मोसुल से ISIS का नामोंनिशान मिटा दिया गया. इराकी सरकार ने इसकी घोषणा की. मोसुल में छिपे ISIS के बचे-खुचे दहशतगर्दों को भी मार गिराया गया है. वहीं वहां छुपे हुए कथित दहशतगर्दों को सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया. तस्वीर में देखिए उन्हें कैसे गिरफ्तार करके ले जाया जा रहा है...

पश्चिमी मोसुल में पिछले 8 महीने से चल रही जंग से पूरा शहर बर्बाद हो गया है. जिन इलाकों में ISIS और इराकी सेना के बीच जंग हुई वहां की हर इमारत खंडहर बन चुकी है.

इराकी सेना ने इस्लामिक स्टेट के कब्जे से अब शहर के तमाम अस्पतालों को पूरी तरह आजाद करवा लिया है. करीब-करीब पूरे तीन साल के बाद अब मोसूल शहर चैन की सांस लेने की हालत में पहुंचा है.

इस जंग में इराकी फौज के 30,000 सैनिक, कुर्दों की पेशमरगा सेना के 4000 सैनिक और अमेरिका की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन सेना के 7,500 सैनिक शामिल थे.

No comments:
Post a Comment