Friday, March 30, 2012

सरकारी जमीन पर कब्जा करके गुरुद्वारा बनाने की साजिश

सरकारी जमीन पर कब्जा करके गुरुद्वारा बनाने की साजिश
      भोपाल। आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस का निर्माण जैसे जैसे पूरा होने के नजदीक आ रहा है कई षड़यंत्रकारी उसके आसपास की जमीनों पर धर्म की आड़ में अतिक्रमण करने लगे हैं। कुछ सिख ठेकेदारों ने एम्स के पहुंच मार्ग पर तार की फेंसिंग खींचकर गुरुद्वारा बनाना शुरु कर दिया है। प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि इन अतिक्रमण कारियों को भारतीय जनता पार्टी के कुछ छुटभैये नेताओं का संरक्षण है जिसके कारण वे इस अवैध कब्जे को हटाने में असहाय महसूस कर रहे हैं।
      नए मास्टर प्लान में ये विवादित स्थान लिंक रोड का हिस्सा है। यहां प्रस्तावित 180 फीट की रोड हबीबगंज से रायसेन रोड को जोड़ेगी। इस मार्ग का उपयोग लगभग पचास से अधिक बड़ी कालोनियों के रहवासी तो करेंगे ही साथ में एम्स आने वाले हजारों मरीजों के लिए भी यह सड़क जीवन रेखा साबित होने वाली है। सड़क से गुजरने वाले हजारों यात्रियों और मरीजों से चंदा उगाही के लिए ही इस धार्मिक स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। 

      पिछले दो दिनों से चल रहे इस अवैध निर्माण की शिकायत स्थानीय नागरिकों ने भोपाल संभाग के प्रभारी मंत्री जयंत मलैया को की है। देश के सम्मानीय न्यायालयों के फैसलों का हवाला देते हुए नागरिकों ने अनुरोध किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर बनाए जाने वाले अवैध धार्मिक स्थलों को हटाए जाने के स्थायी आदेश के बावजूद ये अवैध निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा है। निर्माण कर्ताओं ने इस अवैध कार्य को करने के लिए तीन दिनों के शासकीय अवकाश की आड़ ली है। स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्टर निकुंज श्रीवास्तव से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्हें बताया गया कि वे 7 अप्रैल तक छुट्टी पर हैं। इसे देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने पुलिस थाने में आवेदन दिया है।

       अलकापुरी निवासी सर्व श्री योगेन्द्र पाठक, श्रीमती सालोमन, और श्री विजय तारण, श्री औरंगाबादकर, श्री पी.के.डे, श्री आर.एस.तिवारी ने पुलिस थाने में दिए गए आवेदन में गैरकानूनी तरीके से किए जा रहे इस निर्माण कार्य को अविलंब रुकवाने का निवेदन किया है। नागरिकों का कहना है कि अवैध तरीके से किया जा रहा ये अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए। 

       गौरतलब है कि एम्स के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के कारण स्थानीय आबादी पर अतिरिक्त दबाव बढ़ने की संभावना के कारण जिला प्रशासन वैसे भी आसपास के अतिक्रमण हटाता रहा है।नगर निगम ने आबादी के बेहतर प्रबंधन के लिए जोनल प्लान भी बनाया है जिसमें आगे चलकर आसपास की आबादी को पुर्ननियोजित किया जाएगा। भविष्य में अस्पताल आने जाने वाले भारी वाहनों और आसपास की बसाहटों में आने वाली स्कूल बसों, और कार्यालयों की बसों के आवागमन के लिए ये निर्माण बड़ी समस्या बन सकता है। भोपाल में बनने वाले एम्स असप्ताल को गुणवत्ता के लिहाज से उत्कृष्ठ बनाने के लिए जरूरी है कि इस अवैध निर्माण को तत्काल हटाया जाए और इसके लिए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news