ब्यूरो प्रमुख // जितेन्द्र अग्रवाल(हरदा // टाइम्स ऑफ क्राइम)
ब्यूरो प्रमुख से संपर्क:-: : 80851 99183
हरदा. देवास जिले के नेमावर में शनिवार रात एक सौतेले पिता द्वारा दो वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। नेमावर थाने के सहायक उपनिरीक्षक आरएस चौहान ने बताया कि नेमावर निवासी कचरू ने शुक्रवार रात अपनी सौतेली बेटी के साथ उस समय बलात्कार किया जब उसकी पत्नी मनूबाई सब्जी लेने गई थी। इस कृत्य के बाद वह घर से फरार हो गया। नेमावर थाना पुलिस ने मनू बाई की शिकायत पर कचरू के खिलाफ दुष्कृत्य का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। मनू बाई पिछले दो वर्षों से कचरू के साथ रह रही थी। उसने दो वर्ष पूर्व ही अपने पति को छोड़ दिया था। मनू बाई गंभीरावस्था में अपनी बेटी को लेकर हरदा जिला चिकित्सालय पहुंची थी, जहां चार महिला चिकित्सकों ने उसका मेडिकल परीक्षण किया। चिकित्सकों ने अपनी रिपोर्ट में बलात्कार किए जाने की पुष्टि की है।
No comments:
Post a Comment