TOC NEWS
मामला तब बिगड़ गया जब टीचर का मोबाइल अचानक गुम हो गया जो कुछ समय बाद मिला। लेकिन उसमें से वीडियो गुम हो चूका था।
नई दिल्ली (ब्यूरो) : हमारे समाज में गुरु का दर्जा भगवान से भी ऊँचा है।गुरु ही वो इंसान होता है जो हमें दुनिया समाज से अवगत कराता है ऊंच निच का भेद बताता है।
लेकिन आज-कल के आधुनिक युग जहाँ हर रिश्ते में विश्वाश और भरोसे की कमी होती जा रही है तो गुरु और शिष्य का रिश्ता भी दागदार होता जा रहा है। कहने का अर्थ है की अब हमारे समाज में वैसे गुरु है जो मर्यादा की दीवार को लांघने में जरा भी नहीं हिचकते जिसके परिणाम बहुत खतरनाक होते है
मामला उत्तरप्रदेश के आगरा शहर से 40 किलोमीटर दूर अछनेरा कस्बे का है।
यहाँ साथन नामक गाँव में श्रीमती बादामी देवी पब्लिक स्कूल है। आपको बता दें की इस स्कूल के आसपास कोई स्कूल नहीं है और इस स्कूल में पढ़ने वाले लड़के-लड़कियाँ की सँख्या 200 के करीब है। इसी स्कूल में एक जवाहर सिंह(उम्र 33 साल) नामक शिक्षक है जो आठवीं की कक्षा को पढ़ाता है। उसी कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की सिमा उम्र 15 साल (बदला हुआ नाम) के साथ इसका चक्कर था।
हालाँकि दोनों का प्रसंग पर्दे के पीछे चल रहा था लेकिन एक दिन टीचर ने छात्रा को पढ़ने के बहाने घर बुलाया। गौरतलब है उस सके घर में कोई मौजूद नहीं था। छात्रा के पहुँचते ही शिक्षक ने अपने इरादे जाहिर करते हुए उससे छेड़खानी करने लगा और उसको अंगो पर इधर उधर हाथ लगाने लगा। शिक्षक यहीं पर नहीं रुका बल्कि उसने इन अंतरंग पलों को अपने मोबाइल से वीडियो बना डाला।
मामला तब बिगड़ गया जब टीचर का मोबाइल अचानक गुम हो गया जो कुछ समय बाद मिला। लेकिन इसके बाद उस टीचर और छात्रा का वीडियो पुरे गांव और शहर में वायरल हो गया जिससे टीचर के काले करतूतों का पता चला। पुलिस ने रविवार को छात्रा के पिता से तहरीर ली और आरोपी टीचर जवाहर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जवाहर सिंह ने कहा कि उससे गलती हो गई है। एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे ने कहा की मामले में आरोपी टीचर के खिलाफ थाना अछनेरा में पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
No comments:
Post a Comment