TOC NEWS
नई दिल्ली. सीबीआई ने आज रांची और कोलकाता में शैल कंपनियों पर छापेमारी की। सीबीआई ने इनकम टैक्स कमिश्नर तापस दत्ता के रांची, कोलकाता और नई दिल्ली में ठिकाने पर रेड की, जिसमें 3.5 करोड़ कैश और 5 किलोग्राम सोना बरामद किया गया।
सीबीआई ने इतनी बड़ी रकम और सोना मिलने के बाद दत्ता को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बारे में जानकारी देगी।
- पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुल 30 ठिकानों पर छापे मारे गए। दिल्ली में कुछ जगहों पर रेड की खबर है।
- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में कमिश्नर तापस दत्ता के रांची स्थित ठिकाने पर भी रेड की गई।
- तापस दत्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
- रांची के अलावा दत्ता के कोलकाता स्थित अलीपुर में आवास 19 बी, शिवम अपार्टमेंट में भी छापेमारी हुई है।
- छापेमारी फर्जी कंपनियों के जरिए कालेधन को सफेद करने और फिर इसे हवाला के जरिए विदेश भेजने की जानकारी मिलने के बाद की गई। कुछ मामलों में बेनामी प्रॉपर्टी की जानकारी भी मिली थी।

No comments:
Post a Comment