TOC NEWS // अवधेश पुरोहित
भोपाल। मई २०१४ के पूर्व देश के भावी प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अमित शाह से लेकर तहसील स्तर का हर छोटा बड़ा नेता और कार्यकर्ता यह दावा करते नजर आ रहा था कि जब मोदी की केन्द्र में सरकार बनेगी तो लोगों के अच्छे दिन आयेंगे।
इस अच्छे दिन आने की प्रतीक्षा में लोगों के तीन वर्ष निकल गये लेकिन ऐसा शायद ही देश के किसी व्यक्ति को इस बात का अहसास हुआ है कि उसके अच्छे दिन आ गये लेकिन नरेन्द्र मोदी के सहयोगी और भाजपा के समर्थक योग गुरु बाबा रामदेव के जरूर अच्छे दिन आ गये, जो वह इस देश की जनता के समक्ष यह दावा करते नहीं थकते कि योग करो और रोग भगाओ को छोड़ अब लोगों के रोगों एवं उनके सेहत व सौंदर्य प्रसाधनों से जुड़ी वस्तुओं का उत्पादन करने और उन्हें बेचते-बेचते वह अरबों के कारोबारी हो गए
और यह सब चलता रहा तो वह योग कराते-कराते लोगों को निरोगी रहने का दावा करते नजर आएंगे लेकिन योग से नहीं बल्कि उनके कंपनी के निर्मित दवाओं के सेवन से लोगों का रोग मिटेगा और उनका सौंदर्य निखरेगा, लेकिन मध्यप्रदेश में तो उनकी स्वदेशी कंपनी पतंजलि की दुकान के माध्यम से बाबा रामदेव के दावे से एक कदम आगे बढ़कर पतंजलि की दुकान से जहां लोगों को पतंजलि के स्वदेशी उत्पादनों के साथ-साथ देशी शराब उपलब्ध कराने का गोरखधंधा उपलब्ध हो गया है और अब शायद पतंजलि का भी यह नारा होगा कि शराब भी देशी पियो और रोग मिटाओ?
ऐसा ही कुछ विंध्य क्षेत्र के सीधी जिले में पुलिस ने बाबा रामदेव की स्वदेशी पतंजलि की दुकान से पिपराव पुलिस चौकी के द्वारा देशी शराब जब्त की है। पतंजलि दुकान की आड़ में शराब की बिक्री लंबे समय से की जा रही है। पुलिस को सूचना मिलने के दबिश देकर शराब जब्त की गई। बताया गया कि थाना रामपुर नैकिन में पुलिस चौकी पिपराव अंतर्गत जेपी सीमेंट के बगल में पतंजलि स्वदेशी केन्द्र मलगांव में गत दिवस पुलिस ने दबिश देकर अवैध शराब पकड़ी गई।
मलगांव निवासी राजेश द्विवेदी पिता राम संजीवन द्विवेदी पिछले एक वर्श से पतंजलि की दुकान में अवैध शराब खुलेआम बेच रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि पतंजलि स्टोर में जिले के बाहर की शराब उतारी है। पुलिस ने चौकी प्रभारी धर्मराज सिंह कोल ने छापा मारकर स्टोर से १८ पाव देशी शराब कीमत लगभग ७२० रुपए जब्त की है।


No comments:
Post a Comment