महंगाई से हताश युवक ने शरद पवार को चांटा मारा | |||
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार को
बृहस्पतिवार को एक युवक ने चांटा मार दिया। युवक को हिरासत में ले लिया गया
है और उससे पूछताछ की जा रही है। पवार एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद
बाहर निकल रहे थे। घटना नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) सेंटर में
हुई। पवार यहां इफको के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।
हवा में लहराने लगा कृपाण पवार को चांटा मारने के बाद युवक को इससे पहले कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी पकड़ते, उसने अपनी कृपाण निकाल ली और हवा में लहराने लगा। बाद में युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसने अपना नाम हरविंदर सिंह बताया है। चार दिन पहले उसने ही पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम पर हमला किया था। अचानक हमले से हडबड़ा गए पवार पवार पर हमला उस समय हुआ जब वह समारोह के बाद संवाददाताओं के बातचीत करने के बाद समारोह स्थल से बाहर निकल रहे थे। इस अचानक हमले से हडबड़ाए पवार तुरंत कार पर सवार होकर वहां से चले गए। थप्पड़ से पवार का चश्मा निकल गया। सुखराम को भी थप्पड़ मारा था वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हरवदिंर सिंह को दबोच लिया जो राजनीतिक नेताओं के विरूद्ध नाराजगी जता रहा था। उसने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसने सुखराम को भी थप्पड़ मारा था। घटनास्थल पर उस समय उत्तेजना और बढ़ गई, जब हरविंदर ने अपनी कटार लहराते हुए काट डालने की धमकी देने लगा। सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के लिए भाजपा जिम्मेदारः अल्वी कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने इस घटना की निंदा की है। अल्वी ने कहा कि कहीं न कहीं महंगाई मुद्दे पर भाजपा नेताओं का कड़ा बयान इसके लिए जिम्मेदार है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर लोकतंत्र में नेताओं द्वारा इस तरह का बयान कहां तक उचित है। इससे पहले भाजपा ने कहा था कि हो सकता है कि महंगाई के खिलाफ जनता सड़क पर उतर जाए। शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि इस मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए। पवार साहब ने उस युवक को माफ कर दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। क्या शरद पवार के गाल पर लगाया गया तमाचा महंगाई के खिलाफ लोगों के आक्रोश को बयां करता है? क्या सरकार वाकई महंगाई के खिलाफ ईमानदारी से कदम उठा रही है? |
|||
Thursday, November 24, 2011
शरद पवार को चांटा मारा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
टॉप न्यूज़
Popular Posts
dhamaal Posts
जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है
जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है
‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।
कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )
पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )
कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036
क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )
SUPER HIT POSTS
TIOC
''टाइम्स ऑफ क्राइम''
''टाइम्स ऑफ क्राइम''
23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,
प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
Mobile No
98932 21036, 8989655519
किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।
http://tocnewsindia.blogspot.com
यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा. हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com
''टाइम्स ऑफ क्राइम''
23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519
किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

इस थप्पड़ की घोर निंदा करता है, लोकतंत्र में लोगों का शब्दों से अपना विरोध करना चाहिए, इस तरह से नहीं। लेकिन आज जो हुआ है उसे भी नजरंदाज नहीं किया जा सकता है।
ReplyDelete